नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17325 हो गई है। सोमवार को राजस्थान में 17 और ओडिशा में 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे पहले रविवार को 20 राज्यों में 1580 संक्रमित बढ़े। यह एक दिन में नए मामलों का सबसे बढ़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 1371 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को महाराष्ट्र (552), गुजरात (367) और राजस्थान (127) में ही 1046 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े ष्श1द्बस्र19द्बठ्ठस्रद्बड्ड.शह्म्द्द और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 265 मामले सामने आए हैं। इनमें 14 हजार 175 का इलाज चल रहा है। 2546 ठीक हुए हैं, वहीं 543 लोगों की मौत हुई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि देश में कई लैब जांच की क्षमता बढ़ा रही हैं। उम्मीद है कि 31 मई तक रोजाना 1 लाख जांच होने लगेंगी। लॉकडाउन के दूसरे फेज में सोमवार से कुछ सेवाओं में सशर्त ढील दी गई है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने भी टोल नाकों पर कलेक्शन शुरू कर दिया है। उत्तरप्रदेश में मेरठ स्थित वैलेंटिस कैंसर हॉस्पिटल प्रबंधन ने अखबार में दिए विवादित विज्ञापन पर माफी मांग ली है। इस विज्ञापन में कहा गया था कि मुस्लिम मरीज और उनकी देखभाल करने वाले कोविड जांच कराकर ही यहां आएं। वे निगेटिव हुए तभी इलाज किया जाएगा। पुलिस ने अस्पताल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 1580 मरीज बढ़े, इनमें 1046 महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के